CG में सेक्स रैकेट: उत्तरप्रदेश से रायपुर लाकर 17 साल की लड़की को 15 हजार में बेचा… जबरदस्ती नाबालिग से कराया जाता था देह व्यापार… पुलिस ने रेस्क्यू कर छुड़ाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां उत्तरप्रदेश से लाकर रायपुर में 17 साल की लड़की को बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बनारस की रहने वाली बनारस की तान्या खान नाम की महिला ने रायपुर की रहने वाली एक महिला को 15 हजार में नाबालिग बच्ची को बेचा था। बच्ची का आरोप है कि, रायपुर की महिला उसे अपने साथ हिमालयन हाइट्स सोसाइटी में रखी हुई थी। यहां पर वो उस बच्ची से देहव्यापार कराने का भी आरोप लगाया है।

नाबालिग के मना करने पर महिला उसे मारा करती थी। इस बात की जानकारी जब रायपुर पुलिस को हुई तो बच्ची का रेस्क्यू कर उसे छुड़ाया गया। पुलिस इस मामले को मानव तस्करी और देहव्यापार से जोड़कर मकान मालकिन सहित कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version