CG – लग्जरी स्पा सेंटर में चल रहा था Sex रैकेट: पुलिस ने तीन लड़कियों को किया बरामद, 80 से अधिक जगहों पर पड़े थे छापे

Sex racket was going on in a luxury spa center

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक वैलनेस सैलून एंड स्पा में छापा मारकर तीन युवतियों को मुक्त कराया। इनमें से कुछ युवतियां ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से लाई गई थीं। पूछताछ में पता चला कि इन्हें जबरन इस काम में धकेला गया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्पा सेंटर की महिला संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अभी तक महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है।

इस बड़ी कार्रवाई के पीछे IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश हैं। सोमवार को हुए अभियान में रायपुर शहर के 80 से अधिक स्पा और मसाज सेंटर्स पर एक साथ छापेमारी की गई। अभियान की अगुवाई CSP स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई और इसमें करीब 200 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेंटरों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जांच की। खासकर उन लड़के-लड़कियों की पहचान की गई जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आए थे। कुछ स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। संदेह के आधार पर कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया है। इस सघन अभियान में शामिल अधिकारियों में ASP लखन पटले, ASP कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, CSP अमन झा, CSP अजय कुमार, और अन्य थाना प्रभारी व पुलिस बल शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...