भिलाई पब्लिक स्कूल के ईशान झा ने अंडर-16 ट्राई सीरीज में की शानदार बल्लेबाजी… 94 रनों की पारी खेलकर टीम को जिताया, स्कूल का बढ़ाया मान

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल के क्लास 10वीं के छात्र ईशान झा ने अंडर-16 50 ओवर ट्राई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 94 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल प्रशासन ने उनकी सराहना की है। ये सीरीज गोविन्द चौहान क्रिकेट अकादमी भिलाई और NCA नागपुर ने आयोजित की थी, जिसका उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहममद अज़हरुद्दीन ने किया था।

ईशान के 94 रनों की पारी ने टीम को दी मजबूती
यह फाइनल मुकाबला कल्याण कॉलेज के ग्राउंड भिलाई में आरके क्रिकेट क्लब और पीसीसी टीम के बीच खेला गया था। टॉस जीतकर आरके क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रन बनाए, जिसमें कप्तान अमित ने 120 रनों की शतकीय पारी खेली। ईशान झा ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी टीम के लिए 94 रन बनाए और पारी को संभालते हुए मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके जवाब में पीसीसी की टीम 49वें ओवर में 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ईशान की इस पारी ने उनकी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया और टूर्नामेंट में उनकी टीम को मजबूती दी।

BPS के डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने की सराहना
भिलाई पब्लिक स्कूल के निदेशक एच.पी.एस. उप्पल ने ईशान झा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “हमारे स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी उतना ही महत्व दिया जाता है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे छात्र विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करें और सफल खिलाड़ी बनें। ईशान ने जिस तरह से अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है, वह प्रेरणादायक है।” वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल हरविंदर कौर ने ईशान की सराहना करते हुए कहा, “ईशान झा हमारे स्कूल की शान हैं। हम उन्हें भविष्य में एक सफल क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हम उन्हें विशेष पुरस्कार देंगे।”

स्कूल के अन्य छात्र भी स्पोर्ट्स की ओर हुए आकर्षित
ईशान के इस शानदार प्रदर्शन के बाद स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके सहपाठियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की है। ईशान झा का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में उन्हें एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। उनके इस शानदार खेल ने न केवल उनकी टीम को मजबूती दी बल्कि पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया है साथ ही अन्य छात्रों को भी स्पोर्ट्स की और आकर्षित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...