असामाजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत, महात्मा गांधी की प्रतिमा का सिर तोड़ा, गांव में आक्रोश

बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमदा में देर रात असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि होली पर्व के पूर्व इस तरह की घटना से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...