फिर बसने लगा आशियान: सूर्या नगर में निगम प्रशासन ने पहुंचाया टीन शेड, आगजनी से प्रभावित जगह पर ही खड़े हुए 95 फीसदी स्ट्रक्चर, महापौर नीरज पाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने मौके पर जाकर लिया जायजा

भिलाई। सूर्या नगर की बस्ती में आग लगने के बाद से निगम प्रशासन लगातार प्रभावित परिवार को राहत देने जुटा हुआ है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे लगातार बस्ती के पुनः व्यवस्थापन के लिए मौके पर रहकर ही सभी तरह से प्रयास कर रहे हैं। महापौर नीरज पाल के निर्देश से निगम प्रशासन ने बांस व बल्ली उपलब्ध कराने के बाद प्रभावित परिवारों को टीन शेड की भी व्यवस्था कर दी है। महापौर की मौजूदगी में लगभग 2 हजार टीन शेड बस्ती में पहुंच गई।

बता दे कि आग लगने के बाद सेबास और बल्ली के सहारे लगभग 95 फीसदी स्ट्रक्चर सूर्या नगर में खड़ा हो चुका है। प्रभावित परिवारों के लिए गद्दा, तकिया, चादर, पंखा, गैस चूल्हा, गिलास, थाली- लोटा, बाल्टी, महिलाओं व पुरुषों के लिए कपड़े का पूरा सेट और भी जरूरत की राहत सामग्री के पूरे किट देने की तैयारी की जा रही है। आज इसका जायजा महापौर नीरज पाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया।

इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के अलावा एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर, मदर टेरेसा नगर के जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, पार्षद इंजीनियर सलमान, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त येशा लहरे आदि प्रभावित परिवारों के फिर से व्यवस्थापन के लिए दिन-रात मौके पर डटे हुए हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए लगभग सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है।

आधार कार्ड व राशन कार्ड फिर से बनाने के लिए कैंप लगाकर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर के अपील के बाद समाजसेवी आगे बढ़कर प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम इन सभी समाजसेवियों को प्रभावित परिवारों की मदद के आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...