भिलाई में नेशनल हाईवे से लगी दुकानों की होगी नीलामी; मिनी स्टेडियम में दुकान पाने का बढ़िया मौका… पूरा प्रोसेस ऑनलाइन, जानिए कब तक कर सकते है आवेदन…? एक क्लिक में देखिये सभी डिटेल

  • 30 साल के किराएदारी के लिए मिलेंगी दुकानें
  • ऑक्शन में भाग लेने के लिए वेबसाइट पर रजिस्टर करना अनिवार्य

भिलाई। भिलाई के प्राइम लोकेशन नेशनल हाईवे से लगे खुर्सीपार स्थित मिनी स्टेडियम में दुकानों की नीलामी होने वाली है। दरहसल नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक-4 शिवाजीनगर जोन अंतर्गत पंडित दीनदयाल पुरम खेल परिसर मिनी स्टेडियम खुर्सीपार भिलाई में निर्मित भूतल की दुकानों की नीलामी व्यवसायिक प्रयोजन के लिए की जा रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी। आज से ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया चालू हो गई है, 17 अप्रैल 2023 समय 5:30 बजे तक ऑनलाइन दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

30 साल के किराएदारी के लिए मिलेंगी दुकानें
30 वर्ष के किराएदारी के लिए दुकानें मिलेंगी। नेशनल हाईवे से लगा हुआ लोकेशन में दुकान बना हुआ है। दुकान के प्रकार के हिसाब से 54 दुकाने नीलामी के लिए तैयार है। सभी के ऑफ़सेट मूल्य, धरोहर राशि और दुकान का किराया राशि का निर्धारण भी कर दिया गया है। निविदा में भाग लेने के लिए एवं नियम शर्तों को जानने के लिए तथा मानचित्र या उससे संबंधित जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in व www.bhilainagarnigam.com तथा www.uad.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

ऑक्शन में भाग लेने के लिए वेबसाइट पर रजिस्टर करना अनिवार्य
निविदाकारो को ऑक्शन में भाग लेने के लिए https://eproc.cgstate.gov.in पर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया की संपूर्ण कार्यवाही भी इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। 17 अप्रैल को दस्तावेज जमा करने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। 18 अप्रैल से 28 अप्रैल 2023 के मध्य शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। लाइव ऑक्शन 8 मई 2023 से 26 मई 2023 के मध्य होगी। अधिक जानकारी के लिए अशोक कश्यप के मोबाइल नंबर 9098817420 पर संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...