हनुमान मंदिर वैशाली नगर में श्रीराम जन्मोत्सव : भाजपा नेता राकेश पांडेय होंगे मुख्य अतिथि, आयोजन समिति ने हिस्सा लेने की अपील…

भिलाई। HMGM जनसेवा समिति के सानिध्य में रामनवमीं 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव हनुमान मंदिर, श्रीराम मार्केट, सुपेला में दोपहर 3 बजे से मनाया जाएगा।

इसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडेय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई जिला भाजपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह करेंगे।

वहीं विशेष अतिथि संरक्षक शाही दशहरा महिला उत्सव समिति चारुलता पांडेय व वरिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक अहिवारा सांवला राम डाहरे होंगे। जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने शहरवासियों व श्रद्धालु भक्तप्रेमियों से उत्सव में भाग लेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...