भिलाई। फैक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार करने वाले आरोपी और खरीदने वाले दो कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 457,380,411,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि लाइट इंडस्ट्रीज एरिया खुर्सीपार स्थित मेसर्स धीरज ट्रेडर्स का मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात ने ब्रेकर सीजल, ट्रक जैक,ब्रेकर पिस्टन,ब्रेकर ब्लाक पार कर दिया। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। उमरपोटी नेवई निवासी नितेश गढ़पाण्डेय घटना की शिकायत करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने कंपनी के भीतर लगे सीसी कैमरों को खंगालना शुरु किया जिसमें तीन लोग भीतर प्रवेश कर मशीनरी सामान को पार करते नजर आए। फुटेज को दिखाने के बाद मुखबिर ने सूचना दिया कि मछली मार्केट खुर्सीपार निवासी सलमान उर्फ भिण्डी के रुपए में शिनाख्त किया गया। उसे काली मंदिर के पीछे मछली मार्केट से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि दोस्त सभी मछली मार्केट खुर्सीपार निवासी विवेक उर्फ मोटा, चंदन उर्फ कल्लू के साथ मिलकर कंपनी में चोरी करना स्वीकार किया। मशीनरी पार्टस को कबाड़ी मूच्छू के पास 14 हजार रूपये में बेचा था। विवेक उर्फ मोटा, चंदन उर्फ कल्लू, महेन्द्र साहनी उर्फ मूच्छू और वैशाली नगर ज्वाला सिंग को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पार्टस और घटना में उपयोग किए गए नीले रंग की एक्टिवा वाहन और नगदी 7 हजार 700 रूपये बरामद किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, उपनिरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, डी प्रकाश, सुभाष चंद का योगदान रहा है।
कंपनी का ताला तोड़ किया 5 लाख के सामान की चोरी, सीसी कैमरे के फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुची, खुर्सीपार पुलिस को मिली सफलता…

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...
Aditya -
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...
दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...
पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...
सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...
Aditya -
रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...
