छत्तीसगढ़ में पापी हेडमास्टर गिरफ्तार ! नाबालिग छात्राओं का हाथ पकड़ कर करता था अश्लील बातें, गंदी नीयत से टच; फेल करनी की धमकी देकर…जानिए पूरा मामला

पुलिस स्कूल की गर्ल्स स्टूडेंट्स को लगातार गुड टच बैड टच को लेकर कर रही जागरूक

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पेरेंट्स के लिए ये ध्यान देने वाली खबर हैं। दरहसल जिले के पूर्व माध्यमिक शाला मुलमुला के हेडमास्टर 34 वर्षीय मनोज पाटले पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। वो गर्ल स्टूडेंट्स के साथ अश्लील हरकत करता था। उनको गंदी नियत से शरीर के विभिन्न अंगों में छूता था और उनसे अश्लील बातें भी करता था। बुधवार को छात्राएं हेडमास्टर की शिकायत लेकर मुलमुला थाने पहुंच गई थीं। इन सभी आरोप में हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छात्राओं ने कहा कि वे हेडमास्टर की हरकतों से परेशान हो गई थी। कई बार मना करने पर भी हेडमास्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। छात्राओं ने कहा कि उन्हें हेडमास्टर फेल करने की धमकी भी देता था, इस कारण वे अपने परिवारवालों से भी उसकी शिकायत नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर चला गया है और अब वे बर्दाश्त नहीं करेंगी।

छात्राओं की कम्प्लेन को गंभीरता से लेते हुए आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बसबसपुर थाना कवर्धा का रहने वाला है, जो बिलासपुर में किराए के मकान में रहता है और वहां से रोज मुलमुला आना-जाना करता है।

पुलिस स्कूल की गर्ल्स स्टूडेंट्स को लगातार गुड टच बैड टच को लेकर जागरूक कर रही है, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। बच्चियों में अपनी बात खुलकर रखने की हिम्मत आ रही है और वे अपने अधिकारों और कानून को लेकर अवेयर हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...