रिसाली निगम की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न: गरीब वृद्ध का BPL राशनकार्ड बनाने के लिए निगम करेगा पहल; एक क्लिक में जानिए डिटेल्स

रिसाली, भिलाई। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में गरीब वृद्ध लोगों का BPL राशनकार्ड बनाने में रिसाली नगर निगम मदद करेगा। मिली जानकारी के अनुसार ऐसे गरीब जिनकी आयु 60 पार है और राशनकार्ड नहीं बना है, उनका राशनकार्ड बनाने विशेष पहल किया जाएगा। यह निर्णय रिसाली निगम के खाद्य विभाग प्रभारी सोनिया देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ली गई।

सलाहकार समिति के सद्स्यों ने कहा कि राशनकार्ड बनाने में लेन देन की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने वे आयुक्त से अनुशंसा भी करेंगे। खाद्य विभाग सलाहकार समिति के सद्स्यों ने कहा कि बहुत से लोग ऐसे है जिनकी आयु 60 पार हो चुकी है। वे अकेले या फिर पति-पत्नी रहते है। मजदूर कार्ड भी नहीं है। वृद्धजनों को शासन की योजना राशनकार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे हितग्राहियों का बीपीएल राशनकार्ड बनाने निगम खाद्य विभाग के अधिकारियों से बैठक कर पहल करेगा। बैठक में पार्षद सद्स्य विनय नेताम, अनिल देशमुख, रंजीता बेनुआ, शीला नारखेड़े, पार्वती महानंद, हरिशचंद्र व राशनकार्ड प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

एप्लीकेशन पार्षद या केवल हितग्राही से
राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन निगम कर्मचारी अब पार्षद या हितग्राही से ही लेंगे। अन्य व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्षद सद्स्यों का कहना था कि इससे व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही आर्थिक लेन देन की शिकायत पर अंकुश लगेगा।

BPL सत्यापन में सख्ती लाए
बैठक में निर्णय लिया गया कि बीपीएल राशनकार्ड बनाने प्रस्तुत आवेदन की जांच सूक्ष्मता से की जाए। सत्यापन कार्य करने वाले कर्मचारी इस बात को अवश्य देखे कि आवास 1000 वर्ग फीट से कम जगह पर बना है कि नहीं। मजदूर कार्ड है कि नहीं। अगर हितग्राही किराए के झोपड़ी में रहता है तो उससे किरायानामा अवश्य मांगे। दस्तावेज पूर्ण होने पर ही बीपीएल राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...