अजीबोगरीब मामला: देवर से शादी करने दो भाभी आपस में भिड़ी, बीच सड़क जमकर चले लात-घूंसे, इस वजह से हुआ ये कांड

देवर से शादी करने दो भाभी आपस में भिड़ी

डेस्क। बिहार के नालंदा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभी आपस में भिड़ गई। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी लड़ाई पर उतारू हो गए। और देखते ही देखते सड़क अखाड़ा बन गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की हरेंद्र पासवान नाम के शख्स से उसकी दोनों भाभियां शादी करना चाहती है। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में विवाद हो गया। जिसमें दोनों के पक्ष के परिवारवाले भी कूद पड़े। और फिर जमकर बीच सड़क पर बवाल हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला हिलसा के मलामा गांव का है। जहां हरेंद्र के बड़े और मझले भाई की पत्नियां उससे शादी करना चाहती हैं। हरेंद्र दोनों का देवर है। दरअसल एक भाई की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार वाले भी चाहते हैं कि हरेंद्र की शादी भाई की विधवा पत्नी से करा दी जाए। लेकिन प्रॉपर्टी के चलते दूसरे भाई की पत्नी भी अपने देवर से शादी करने पर अड़ी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

बवाल की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग और समझाने-बुझाने के बाद हरेंद्र की शादी विधवा भाभी से करा दी गई है। दोनों के भाईयों की तीन-तीन संतानें हैं। फिलहाल देवर के लिए दो भाभियों की शादी का विवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...