छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सेवा पंडाल खुर्सीपार में महाष्टमी के दिन हुआ हवन; नवरात्रि के पहले दिन से पदयात्रियों की सेवा में जुटे है बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यकर्त्ता

भिलाई। महाष्टमी के दिन खुर्सीपार स्थित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सेवा पंडाल में आज हवन संपन्न हुआ। ये सेवा पंडाल बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा रात्रि में मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के लिए बनाई गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह सेवा पंडाल पिछले साल से लगाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के साथ सभी कार्यकर्ता, पदयात्री और श्रद्धालुओं ने आज हवन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही माता रानी को विशाल भोग भी लगाया गया।

अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, यह सेवा पंडाल का दूसरा वर्ष है। इस साल सेवा पंडाल में मां दुर्गा भी विराजमान हुई। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल है। जिसमें सभी सुविधाएं है। पंडाल में आने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। 15 अक्टूबर से यह सेवा पंडाल शुरू हुआ, जो नवरात्रि के अंतिम दिन तक चलेगा। पिछले वर्ष भी इस सेवा पंडाल में 5 हजार से अधिक पदयात्रियों की सेवा की गई है।

पदयात्रियों को मिल रही है ये सुविधाएं :-

  • जलपान की व्यवस्था
  • प्राथमिक चिकित्सा
  • गर्म पानी
  • मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
  • विश्राम के लिए बिस्तर
  • फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा
  • पदयात्रियों के पैरों की मालिश

ये कार्यक्रम होंगे
अध्यक्ष व भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सेवा पंडाल में हुए। लोकरंग अर्जुंदा वालों का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11.36 बजे घटस्थापना हुई। 19 अक्टूबर पंचमी को विशेष पूजा और महाआरती भी हुई। आज अष्टमी हवन व पूर्णाहुति होगी। कल यानि की 23 अक्टूबर को नवमी कन्या पूजन और बटुक पूजन होगा एवं विसर्जन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...