छोटी सी लापरवाही और चली गई जान: बीच रास्‍ते खोला कार का दरवाजा… टकराकर स्कूटी सवार की मौत; CCTV फुटेज भी आया सामने, देखिए

लखनऊ। कार चालक की छोटी सी लापरवाही ने एक स्कूटी सवार की जान ले ली। घर से स्कूटी से छोटा बरहा निवासी अनिल गौतम बुधवार दोपहर में किसी काम से जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक से गाड़ी का दरवाजा खोल दिया।

अनिल कार के दरवाजे से टकरा कर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कार चालक ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। गुरुवार को अनिल ने दम तोड़ दिया।

अनिल के भांजे अंकुर के मुताबिक उनके मामा आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार की सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी रतना पर है। अनिल के दो बेटे आद्विक, ईशान व एक बेटी वान्या है। परिवार में कोहराम मचा है और सभी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अनिल की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। अनिल ने हेलमेट नहीं लगाया था।

कार का दरवाजा सीधे उनके सिर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी। यही पूरी घटना पास में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गई। गुरुवार को हादसे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। एडीसीपी मध्य राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि परिवारजन की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बरतें सावधानी तो नहीं होंगे हादसे

  • कार चालक वाहन का दरवाजा खोलते समय अगर थोड़ी सी सावधानी बरतें तो ऐसे हादसे नहीं हाेंगे।
  • हमेशा साइड मिरर से पीछे देखकर ही दरवाजा खोलें।
  • कार में अगर बच्चे बैठे हों तो दरवाजे लाक रखें।

  • बच्चों को हमेशा इस बात की आदत डलवाएं कि दरवाजा खोलते समय वे आगे पीछे ध्यान से देख लें।
  • गलियों में वाहन धीमी गति से चलाएं।
  • गाड़ी मोड़ने से कुछ देर पहले इंडीकेटर का इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...