कल दुर्ग जिले के इस इलाके में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली: CSPDCL ने जारी किया मेंटेनेंस शेड्यूल…बारिश के कारण बढ़ाई जाएगी तारों की हाइट

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग के विभागीय संभाग भिलाई के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई को जामुल उपकेंद्र में अतिआवश्यक विद्युत सुधार कार्य किया जाना है। इस कार्य के तहत सात नग एबी स्वीच को बदलना एवं वी क्रॉस आर्म के साथ-साथ कुछ स्थानों पर पोल सीधा किया जाना है।

झूलते तारों की उंचाई बढ़ाना सम्मिलित है। उक्त कार्य को करने में पांच से सात घंटे का समय लग सकता है जो कि सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के मध्य किया जाएगा।

बिजली कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज की माने तो जामुल उपकेंद्र से निकलने वाली समस्त फीडरों से विद्युत प्रदाय होने वाले ग्रामों एवं नगर पालिका क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है। इस अतिआवश्यक कार्य के दौरान विद्युत सप्लाई बाधित होने की स्थिति में विभाग को उपभोक्ताओं से सहयोग अपेक्षित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...