स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

दुर्ग। भिलाई-03 क्षेत्र में रविवार को स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर एएम हॉस्पिटल, भिलाई-चारोदा एवं बालाजी ब्लड सेंटर भिलाई के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में आमजन के लिए सामान्य स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिनमें रक्तचाप (बीपी), शुगर जाँच, नेत्र परीक्षण, अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा सुरक्षित रक्तदान की व्यवस्था शामिल रही। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और कई रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर शिविर में सेवाएँ देने वाले चिकित्सकों एवं सक्रिय सहभागियों का सम्मान किया गया। वहीं रक्तदाताओं को संस्था की ओर से हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक स्नेहा गिरी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व पर जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि यह इंसानियत का सबसे बड़ा कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और स्वस्थ भविष्य के निर्माण हेतु आगे आने की अपील की। यह शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानव सेवा की दिशा में स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का एक सराहनीय प्रयास रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...