छत्तीसगढ़ में अब तक 6.76 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी: 1.44 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान… किसानों को हुआ 1288.55 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 6.76 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.44 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1288 करोड़ 55 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 22 नवम्बर को 24602 किसानों से 1.22 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 25840 टोकन जारी किए गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : बहू ने की सास की हत्या,...

बालोद. दो दिन पहले सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के 8 साल बाद भी बहू...

बैडमिंटन खेलते समय घायल हुए विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल...

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां...

रूस के SPIEF 2025 में शामिल होंगी भिलाई की...

भिलाई। छत्तीसगढ़ की एक युवा प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय में कार्यरत भिलाई...

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की...

सरगुजा। अंबिकापुर जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस...

ट्रेंडिंग