CG में जवान ने किया सुसाइड: जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

CG में जवान ने किया सुसाइड

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम गौकरण बताया जा रहा है। जवान की पोस्टिंग सुकमा जिला के CRPF 227 बटालियन में थी। सुबह के वक्त कैंप में गोली चलने की आवाज के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जवानों देखा कि लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, जवान गौकरण मोहला मानपुर का रहने वाला था, जो सुकमा के लेदा में CRPF 227 बटालियन में पदस्थ था। शनिवार को उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी। सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच उसने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे।

घायल जवान को सुकमा के अस्पताल लेकर गए। जहां गंभीर स्थिति में उसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जवान के मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे है।फिलहाल जवान ने किन कारणों से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, इसका अब तक खुलासा नही हो सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...