KBC के हॉट सीट पर पहुंची KTU के जनसंचार विभाग की पूर्व छात्रा सोनाली दत्ता…कुलपति प्रो.बल्देव भाई शर्मा और HOD डॉ.शाहिद अली ने दिया बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सोनाली दत्ता कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के जनसंचार विभाग में (एम.ए .एम.सी) की पूर्व छात्रा सोनाली दत्ता KBC 2022 के हॉट सीट पर पहुंची। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज उत्तर देने के बाद जैसे ही बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोनाली को पुकारा वह भावुक हो गई। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनका हाथ पकड़कर हॉट सीट तक ले गए।

सोनाली दत्ता ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है एवं एक एडवरटाइजिंग फर्म में कंटेंट राइटर के पद पर पदस्थ हैं। सोनाली ने अपने जीते हुए धनराशि से वह अपनी पढ़ाई के लिए गए ऋण को चुकाना चाहती है और एक अपना घर बना कर अपने शादी को धूमधाम से मनाने की बात कही यह सारी बात सुनकर बिग बी अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बल्देव भाई शर्मा, जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शाहिद अली सहित विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सोनाली को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शाहिद अली ने सोनाली दत्ता से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शाहिद अली ने कहा कि, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का जनसंचार एवं समाज कार्य विभाग आज देश का गौरवशाली विभाग हो गया है। समाज कार्य के छात्र चमनलाल कोसे ने हिमाचल की माउंट फ्रैंडशिप पीक पर तिरंगा फहरा कर गौरव हासिल किया और अब जनसंचार विभाग की एम.ए.एम.सी. की छात्रा रही सोनाली दत्ता ने केबीसी की हॉट सीट पर पहुंच कर महानायक अमिताभ बच्चन के छठवें राउंड में पहुंच कर सवालों का उत्तर दे रही है। शाबाश सोनाली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...