कल्याण कॉलेज के रीयूनियन में स्वयंसिद्धा ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति: -“जिस घर में नारी का अपमान, किया जाता है प्रताड़ित, वहां कभी नहीं होता पुरुष का भाग्योदय

भिलाई। शहर के सबसे बड़े और पुराने कॉलेज कल्याण महाविद्यालय में पिछले दिनों रीयुनियन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच में 45 कलाकार (जिनमें 34 गृहिणियां, 7 युवा एवं 4 बाल कलाकार शामिल थे) और प्रकाश और ध्वनि का अभिनव संयोजन देखा गया।

‘स्वयंसिद्धा’ ए मिशन विद ए विज़न द्वारा प्रस्तुत “अस्तित्व….तलाश जारी है” का मंचन जो कल्याण महाविद्यालय के रीयुनियन 2022 के अवसर पर प्रस्तुत किया गया। एक नूतन परिकल्पना के तहत इस शो में भारतीय नारी के गौरवशाली गाथा के साथ वर्तमान परिस्थितियों में नारी जीवन के तमाम बदलावों को दर्शाया गया।

प्रकृति और नारी संवाद ने दर्शकों को प्रभावित किया। नारी के इस प्रश्न पर -“जब मेरे जन्म लेने पर किसी ने ना शंख बजाया, ना देवों के आगे शीश झुकाया तब ये अनिच्छित जीवन जीने के लिए मुझे क्यों बनाया माता ?
प्रकृति ने उत्तर दिया -“सृजन की पीड़ा,मन का उत्कर्ष,मां होने का गर्व,नारी होने का हर्ष अकेले मुझसे ना सहाया इसीलिए मैंने तुझे बनाया”
6 साल की प्रिशा अग्रवाल ने जब मां काली और दुर्गा के मेकअप में तांडव और महिषासुर मर्दिनी का नृत्य प्रस्तुत किया तो परिसर तालियों से गूंज उठा।

दर्शक दीर्घा में उस समय ऊर्जा की लहर दौड़ गई जब मंच पर मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वराज, तीजन बाई, सबा अंजुम, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, सरोज खान, माधुरी दीक्षित, ऊषा उत्थुप, श्रेया घोषाल आदि सेलिब्रिटी आने लगीं। सभी के मेकअप ने दर्शकों को चमत्कृत कर दिया।

शो की संकल्पना, लेखन एवं निर्देशन डॉ.सोनाली चक्रवर्ती द्वारा किया गया था। नृत्य संयोजक ईज़ा नेल्सन पाॅल व किशोर कुमार थे। एलईडी ग्राफिक्स ऑपरेट सत्या पांडे ने किया।

कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.आरपी अग्रवाल द्वारा पूरी टीम का सम्मान किया गया एवं उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि-“यह एक बेहतरीन कार्यक्रम था बड़ी खुशी की बात है कि इसमें कल्याण कॉलेज की कई पूर्व छात्राओं ने भाग लिया।

डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि स्वयंसिद्धा में समय समय पर अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जाता है जिनमें महिलाओं को अपने पारिवारिक उत्तरदायित्व के बाद के समय को सामाजिक कार्यों में लगाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे ही एक कार्यशाला में इस शो की तैयारी की गई और इसे कल्याण कॉलेज में मंचित किया गया।

डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने आगे कहा कल्याण महाविद्यालय से ही मैंने बीएससी,एम.ए. एवं अपनी पीएचडी तक की है। अपने गुरुजनों के आशीर्वाद से जो कुछ प्राप्त किया उन्हीं को गुरु दक्षिणा के रूप में समर्पित किया गया। डॉ प्रमोद कुमार शर्मा, आईपीएस शशि मोहन सिंह,टीआई मोनिका पांडे व उपस्थित गणमान्य दर्शकों ने शो की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बाल कलाकार के रूप में अक्षय प्रताप सिंह चौहान प्रिशा अग्रवाल, दुर्गेश व लक्षिता वर्मा थे।
नृत्य शिल्पी बिपाशा हालदार,सुशीला साहू, लक्ष्मी साहू बिंदु नायक, डाॅ. कृतिका वैष्णव, पोषण साहू अजयदेव लहरा व प्रताप सिंह थे।
प्रमुख कलाकार के रूप में डॉ.पूर्णिमा लाल, नीलिमा शुक्ला, रुखसाना शेख, पुनीता कौशल, रीता वैष्णव, अनिता चक्रवर्ती, संगीता जायसवाल, देबजानी मजूमदार, स्मिता चौहान, रूमा कर, रूमा वर्धन, सोमा बोस, प्रियंका दीवान, मेनका वर्मा, लक्ष्मी साहू, सुशीला साहू, राजकुमारी कन्नोजे, सरोज टहनगुरिया, गीता चौधरी, अयाती बिजोरिया, दुर्गेश, रूपाली पटेल, डाॅ.नीता तिवारी, ममता बिस्वाल, शिल्पी शर्मा, स्नेहा तिवारी, वंदना नाडमवार, अनुश्री सरकार, पुष्पा मिश्रा, नीरा लखेरा, प्रिया तिवारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग