शर्मनाक VIDEO: स्पा मालिक ने महिला पर बरसाएं थप्पड़… बाल पकड़कर घसीटा, कपडे भी फाड़े… दिल दहलाने वाला VIDEO आया सामने

शर्मनाक VIDEO

वायरल डेस्क। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से दिल दहलाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गैलेक्सी स्पा के बाहर एक व्यक्ति महिला को बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथी उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि पीड़िता ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. पीड़िता के स्पा सेंटर में किसी महिला से झगड़ा करने पर आरोपी मोहसिन ने उसकी पिटाई की.

पुलिस ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहा आरोपी शख्स 24 वर्षीय महिला का बिजनेस पार्टनर और गैलेक्सी स्पा सेंटर का मालिक मोहसिन है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है.

सोशल मीडिया साइट x पर (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नाम का शख्स एक महिला पर दनादन थप्पड़ बरसाते हुए दिख रहा है. मारते-मारते वह रुक जाता है और उसका साथी उसे रोकने की कोशिश करता है. फिर अचानक वह महिला के कपड़े फाड़ देता है और उसे घसीटते हुए ले जाने की कोशिश करते हुए दिखता है. महिला खुद को बचाने और शख्स से छूटकर भागने की कोशिश करती हुई दिख रही है. चार मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हालांकि, 2 दिनों तक महिला द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराने पर बोदकदेव पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से उससे मुलाकात की. महिला की काउंसलिंग कर उसे परामर्श प्रदान किया. पुलिस जांच में पता चला कि मोहसिन और पीड़िता स्पा सेंटर में बिजनेस पार्टनर थे. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच तीखी बहस हिंसक हो गई, जिसके बाद आरोपी ने महिला की पिटाई की और उसे बाल पकड़कर घसीटा.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, हालांकि महिला ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है. पुलिस ने बताया, ‘हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं, बशर्ते महिला शिकायत दर्ज कराए.’ वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद उसे 1 लाख 13 हजार लोगों ने देखा है और घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...