CM विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिया जन्मदिन पर अनोखा गिफ्ट… जानिए तोहफे में दिए गए लड्डुओं में क्या है खास?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया। दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : सीएम साय ने राज्यपाल से कई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। वहीं नए मुख्य सचिव किसे बनाए जा सकते हैं इसकी चर्चा हर...

सीएम साय ने फिर से ‘चरण पादुका योजना’ का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ...

IIT भिलाई इनोवेशन फाउंडेशन और रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी...

भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (IIT) भिलाई और रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी अब साथ मिलकर नई दवाईयों की रिसर्च करेंगे। इसको लेकर रूंगटा यूनिवर्सिटी और...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...