भिलाई। माइलस्टोन अकादमी भिलाई में कक्षा ग्यारहवीं के वनस्पति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को स्पेशल गाइडेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मि ग्रोवर थी। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित सारी जानकारियां विद्यार्थियों को प्रदान की।* नीट की परीक्षा में किस तरीके से सफलता पाई जाए इसके कई तरीके उन्होंने विद्यार्थियों के साथ साझा किए।


उन्होंने विद्यार्थियों को वनस्पति शास्त्र से संबंधित कुछ अच्छे विषयों को भी समझाया। विद्यार्थियों से वनस्पति शास्त्र से संबंधित कई रोचक प्रश्न भी पूछे। सभी विद्यार्थियों ने शांत भाव के साथ सारी बातों पर समझा और उस पर अमल करने का निर्णय लिया।

डायरेक्टर डॉक्टर ममता शुक्ला ने इस महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


