CM साय के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने दुर्ग में विशेष तैयारियां: जिला BJP अध्यक्ष ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को आयोजन में शामिल होने का किया आव्हान

दुर्ग। बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह की दुर्ग जिले में व्यापक तैयारियां जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में की गई।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा और पाटन विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके दुर्ग संगठन जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण में शामिल होने का आव्हान किया। इसके लिए दुर्ग जिला अंतर्गत समस्त मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग संगठन जिला की उपस्थिति ऐतिहासिक रहे, इसके लिए सभी जिला पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा दिए गए।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बुधवार सुबह पार्टी कार्यकर्ता राजधानी कूच करेंगे। वर्मा ने बताया प्रदेश में भाजपा शासन आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पांच साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। नई सरकार के आने के बाद से भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता समारोह में जाने आतुर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्व की अनुभूति है। विष्णुदेव साय सबसे पहले बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसके फौरन बाद नए मंत्रिमंडल में शामिल विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कल दोपहर के बाद नई सरकार पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगी, 13 दिसंबर का दिन स्वच्छ प्रशासन और सुशासन के श्रीगणेश का दिन है।

शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर उपस्थित भाजपा नेताओं में जिला भाजपा महामंत्री व विधायक ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, जिला मंत्री आशीष निमजे, अजय तिवारी, निलेश अग्रवाल, मदन वाढ़ई, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह राजपूत, मनोज सोनी, गणेश निर्मलकर, अनूप सोनी, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह पवार, अजय सिंह ठाकुर, राहुल पंडित शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...