भिलाई में रफ्तार का कहर : केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा युवक गंभीर

दुर्ग। भिलाई में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भिलाई के शंकर नगर में केमिकल से भरे टैंकर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह खुर्सीपार से छावनी की ओर आ रहा बाइक चालक ट्रक से टकराकर अनियंत्रित हो गई और फिसलकर हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार युवक का सिर केमिकल से भरे ऑयल टैंकर के चक्के के नीचे आ गया, जिससे मौके पर मौत हो गई।

मृतक युवक का नाम जितेंद्र यादव बताया जा रहा है, जो गौतम नगर खुर्शीपार का निवासी था। बाइक पर दो युवक सवार थे। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा। आस पास के लोगों ने टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। छावनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...