CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को लिया अपने चपेट में, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक

CG में भीषण सड़क हादसा

जशपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार के कहर से जान चली गई है। प्रदेश के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं पति और बच्चा गंभीर है। घटना पत्थलगांव शहर के सिविल अस्पताल के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत गाला निवासी अमृता यादव (28 वर्ष), पति रामकुमार यादव एक पुत्र बाइक पर सवार होकर पत्थलगांव खरीदारी करने आ रहे थे।

इसी बीच रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने सिविल अस्पताल के सामने महिला को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में महिला का शव क्षत विक्षत हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी कक्ष में रखवा दिया है। घटना में ट्रक औऱ उसका चालक को हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की. उन्होंने शासन की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि जल्द देने की बात कही है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...