कॉलगर्ल सप्लायर के पास से मिला SP का मोबाइल: महिला बोली- साहब ने कम पैसे दिए इसलिए चुरा लाई लड़की… DIG ने फोन लगाया तो हुआ खुलासा… जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। पुलिस का काम क्राइम कंट्रोल करना होता है। लेकिन जब पुलिस के वरीय अधिकारी ही अपनी कोठी पर कॉलगर्ल को बुलाएंगे तो अन्य जवानों से क्या ही उम्मीद किया जा सकता है। दरअसल खाकी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला बिहार से सामने आया है। बिहार के मधेपुरा जिले के एसपी का चोरी हुआ सरकारी मोबाइल कॉलगर्ल की सप्लाई करने वाली महिला के पास मिला है।

अब आप सोच रहे होंगे कि एसपी का मोबाइल कॉलगर्ल सप्लायर के पास कैसे पहुंचा। दरअसल यह कहानी पुलिस के सीनियर अधिकारियों की कोठियों पर होने वाली अय्याशी से जुड़ी है। मधेपुरा में डीएसपी हैं- अमरकांत चौबे। बीते दिनों 25 से 31 अगस्त तक जब मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे, तब डीएसपी अमरकांत चौबे एसपी के चार्ज में थे। इसी दौरान उनकी कोठी से सरकारी मोबाइल की चोरी हो गई थी।

मामले की सच्चाई जान डीआईजी भी हुए पानी-पानी
एसपी आवास से पुलिस का सरकारी मोबाइल गायब होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पहले तो साहब ने मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन तेजतर्रार डीआईजी शिवदीप लांडे को खबर मिलते ही उन्होंने चोरी हुई मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया। जिसके बाद जो खुलासा हुआ उसे सुनकर डीआईजी साहब भी पानी-पानी हो गए।

लोकेशन ट्रेस करते हुए महिला तक पहुंची पुलिस
दरअसल सर्विलांस पर जाते ही मधेपुरा SP का चोरी हुआ सरकारी मोबाइल का लोकेशन सहरसा का मिला। बता दें कि सहरसा और मधेपुरा पड़ोसी जिले हैं। लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस जब वहां पहुंची तो एसपी साहब का मोबाइल एक महिला के पास मिला। यह महिला कॉलगर्ल की सप्लायर है। जो पहले भी कई बार लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर सप्लाई कर चुकी थी।
कॉलगर्ल सप्लायर महिला का वीडियो वायरल

मोबाइल मिलते ही पुलिस उसे ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने मोबाइल के उसतक आने की कहानी बताई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में महिला यह कहती सुनाई पड़ रही है कि उसने मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने रुपए कम दिए तो उसी लड़की ने मधेपुरा SP का मोबाइल चोरी किया और उसे दे दिया।

पैसा पूरा नहीं देने पर मोबाइल चुरा लाई थी लड़की
दरअसल एसपी का चार्ज संभालने के बाद मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे ने एक कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया था। लेकिन उसे पूरे पैसे नहीं दिए। जिससे नाराज होकर कॉलगर्ल ने तकिये के नीचे रखे मोबाइल की चोरी कर ली। इस बीच डीआईजी शिवदीप लांडे ने एसपी साहब को कॉल किया। लेकिन तब मोबाइल स्विच ऑफ था। जिसके बाद सर्विलांस पर डालकर पुलिस उक्त महिला तक पहुंची।

300 रुपए प्रति घंटे की दर पर भेजती थी लड़की

पूछताछ में महिला ने दावा किया कि वह और भी पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। वह यहां चार बार लड़की भेज चुकी है। रेट का खुलासा करते हुए उसने कहा कि 300 रुपए प्रति घंटे के दर पर वह साहब के यहां लड़की भेजती थी। अधिक देर रखने पर 500 रुपए देने की बात की थी। लेकिन कई बार काम करने के बाद भी पैसा नहीं दिए जाने के कारण लड़की ने मोबाइल चुरा लिया। महिला का बयान सामने आने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी चुप्पी साधे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग