सेंट जेवियर स्कूल में 6 से ज्यादा छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप…स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के लोग

भिलाई। स्कूल प्रिंसिपल के ऊपर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। ये आरोप छात्राओं के पैरेंट्स ने लगाए हैं। छात्राओं ने शिकायत अपने पैरेंट्स से की। अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट जैवियर स्कूल का है। छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हिन्दू जागरण मंच ने शांति नगर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का घेराव किया। खबर लगने पर पुलिस भी घटनस्थल पहुंच गई। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्राचार्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने की मांग को लेकर सुपेला पुलिस थाना पहुंची।

हिन्दू जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष आकाश ठाकुर ने बताया कि पालकों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सेंट जेवियर स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने  आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य क्लास की छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील बातें करता था। अपने सैक्सुअल लाइफ के बारे में शेयर करता था। लड़कियों से पर्सनल बातें पूछता था। ये सब तीन-चार महीने से चल रहा था। यह छात्राएं क्लास 8 से 12वीं तक की है, जिन्होंने आरोप लगाया है।

प्राचार्य की हरकतों से त्रस्त आकर परेशान होकर दर्जन भर से अधिक छात्राओं के पालकों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सैंट जेवियर स्कूल में इस तरह का अनैतिक कार्य प्राचार्य ने किया है। इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोप लगा है जिसकी जांच की जा रही है। घटना हुई है अपराध कायम कर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...