रतनपुर महामाया मंदिर में चाकूबाजी, दो युवकों की हालत गंभीर, भक्तों में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर। रतनपुर में शारदीय नवरात्रि में उमड़ी भीड़ के बीच चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। यह घटना महामाया मंदिर परिसर में घटित हुई, जिससे वहां मौजूदा श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाई और मामले की जाँच शुरू कर दी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ आपसी झगड़े में युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया था। फ़िलहाल दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि, नवरात्र के सप्तमी दिवस पर देवी मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। बिलासपुर जिले के सबसे बड़े आस्था का केंद्र रतनपुर में मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों की कतार दिखाई दे रही है। मां महामाया में दूर-दूर से भक्त माता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंच रहे हैं। महाकाली, महालक्ष्मी के साथ ही महासरस्वती सहित तीन रूपों में यहां पर महामाया देवी अपने भक्तों को दर्शन देती है।

शारदीय नवरात्र के मौके पर रतनपुर महामाया मंदिर को काफी सुंदर रूप में सजाया गया है। इस बार महामाया मंदिर में 31 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। महामाया देवी के दर्शन के लिए प्रदेश के अन्य जगहों से भी नौ दिनों में लाखों श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंचते हैं। रतनपुर महामाया मंदिर समिति ने आने वाले भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...