तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत और 40 घायल, प्रधानमंत्री मोदी, सीएम नायडू, राहुल गांधी ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार देर रात वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश ने बताया कि टिकट के लिए 91 काउंटर खोले गए थे। काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। उन्हें बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने को कहा गया। आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मची और भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे में मल्लिका नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। उन्होंने फोन पर उच्च अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। वे गुरुवार को तिरुपति जाकर घायलों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...