छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मैनपाट में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है. ठंड बढ़ने से पठारी क्षेत्रों में ओस की बूंदें जमने लगी है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है. बुधवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था. दुर्ग जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. मैनपाट का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस चला गया है. सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है. वहीं रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा. माना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री कम था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...