कुरुद में 5 से राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा : 32 टीमें लेंगी हिस्सा, पहला पुरस्कार 51 हजार रुपए

धमतरी। अटल बिहारी इलेवन और कुरुद क्रिकेट अकादमी की ओर से राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रखी गई है। यह स्पर्धा 5 से 11 जनवरी तक लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम कुरुद, धमतरी में होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 3100 रुपए रखा गया है।

आयोजनकर्ता सूर्या चंद्राकर, अमित निषाद ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। पहला पुरस्कार 51 हजार रुपए रखा गया है। द्वितीय पुरस्कार 31000 रुपए रखा गया है। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर का इनाम भी रखा गया है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए सूर्या चंद्राकर, अमित निषाद, अंकित त्रिपाठी, राहुल देवांगन, भूपेंद्र देवांगन और रूपनारायण से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...