नाबालिग से अभद्र व्यवहार पड़ा महंगा, SP अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी और महिला आरक्षक को किया निलंबित

राजनांदगांव। जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमनी थाना प्रभारी अरुण नामदेव और महिला आरक्षक राजश्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमनी थाना में एक नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान असंवेदनशीलता और लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी और महिला आरक्षक को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...