Durg News : सूने मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत करगीडीह गांव में एक सूने मकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक यशवंत यादव को आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल दुर्ग अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक टैंकर पानी का उपयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल टीम की तत्परता के चलते आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से मकान में रखा घरेलू सामान और कुछ वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में आग लगी वह लंबे समय से सूना पड़ा था और वहां कोई निवास नहीं करता था। मकान में केवल सामान और कुछ वाहन रखे गए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...