बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो, भाई को मिली मौत की सजा: दो बहनों के साथ आरोपी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, तीन गिरफ्तार

बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो, भाई को मिली मौत की सजा

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बहन से छेड़छाड़ करने से मना करने पर आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी है। हत्या में आरोपी के साथ उसकी दो बहनें भी शामिल थी। जिन्होंने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की। हत्या के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी व उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एकलव्य रात्रे (27 वर्ष) सेंदरी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। वह ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि, उसकी नाबालिग बहन शनिवार करीब 11 बजे नहाने जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक रामनारायण सुल्तान (22 वर्ष) ने उसका रास्ता रोका और उसे छेड़ने लगा। लड़की ने यह बात अपने भाई एकलव्य को बताई।

एकलव्य ने युवक को समझाने की कोशिश की और नाबालिग को परेशान नहीं करने के लिए कहा। इससे नाराज होकर आरोपी और उसकी बहनों ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे युवक खुन से लथपथ होकर वहीं गिर गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ मारपीट की और वहां से फरार हो गए।

कुछ लोगों ने एकलव्य के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी रामनारायण सुल्तान के साथ उसकी बहने कुमारी बाई (20 वर्ष) और समारीन बाई (19 वर्ष) भी शामिल थीं। तीनों आरोपी सेंदरी के भाठापारा मोहल्ले रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

CG में 100 एकड़ में बनेगा फिल्म सिटी: बॉलीवुड...

रायपुर। बॉलीवुड़ अभिनेता हर्मन बावेजा गुरूवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी परियोजना स्थल का...

MLA अनुज शर्मा ने किया नवीन शाला का उद्घाटन:...

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित शाला भवन आदर्श स्कूल का उद्घाटन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से हुआ। आज के...

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

ट्रेंडिंग