छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला : घर में अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, जिंदा लौटा बेटा, पढ़िए पूरी खबर…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों के सामने ही मृत मान लिया गया बेटा अचानक जिंदा लौट आया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मातम का माहौल खुशियों में बदल गया। पूरा मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक गेवरा बस्ती निवासी हरिओम वैष्णव (27) अपनी ससुराल दर्री आया था। 5 सितंबर को पत्नी को मायके में छोड़कर वह घर के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पर कही नहीं मिला। इसके बाद परिजन दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार को डंगनिया नदी में एक युवक का शव मिला। पानी में लंबे समय तक रहने की वजह से पहचान मुश्किल थी, लेकिन परिजनों ने कपड़ों, कद-काठी और हाथ पर बने ‘आर’ अक्षर वाले टैटू के आधार पर शव को हरिओम का मान लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

शव घर आने के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजन रोने लगे। रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार की सूचना दी गई। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक हरिओम घर पहुंच गया। उसे देखकर लोग “भूत-भूत” चिल्लाने लगे और इधर-उधर भागने लगे। बाद में जब सबको यकीन हुआ कि वह जिंदा है, तब जाकर माहौल शांत हुआ।

जानिए क्यों घर नहीं आया था युवक

हरिओम ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह बिना किसी को बताए दूसरे शहर चला गया था। दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि नदी से मिला शव हरिओम का नहीं बल्कि किसी और का है। फिलहाल शव की असली पहचान के लिए जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...