भिलाई निगम क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स को सफाई के लिए किया गया जागरूक… प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने निगम नसभागार में रखी कार्यशाला… 10 हजार से 50 हजार तक के लोन भी ले सकते है स्ट्रीट वेंडर्स

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर किया गया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने स्ट्रीट वेंडर्स को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जहां भी दुकानें लग रही है उसके आसपास साफ, सफाई रखना दुकान मालिक की महती जिम्मेदारी है, आसपास की सफाई के साथ ही दुकानों में भी विशेष सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए दुकानों में आवश्यक रूप से सूखा कचरा तथा गीले कचरे के लिए डस्टबिन रखना जरूरी है। सफाई रखकर ही बीमारी को दूर भगाया जा सकता है ऐसी जानकारी कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रदान की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि दुकानों एवं ठेलो में सफाई होने से ग्राहकी की भी बढ़ती है तथा ऐसे दुकानों में लोग ज्यादा खाद्य सामग्री लेना पसंद करते हैं। आज के कार्यशाला में केवल फूड स्ट्रीट वेंडर्स को ही बुलाया गया था। जिसमें खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेले तथा दुकान वाले व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यशाला में पीएम स्व निधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा इस योजना से मिलने वाले लोन के बारे में बताया गया।

स्ट्रीट वेंडर्स को यह जानकारी दी गई कि पीएम स्व निधि के तहत 10000 का लोन प्राप्त किया जा सकता है। इस किस्त को जमा कर देने के उपरांत 20000 का लोन मिलता है तथा इस किस्त को भी अदा कर देने के बाद 50000 का लोन प्राप्त किया जा सकता है। यही नहीं पीएम स्व निधि योजना के बाद छह प्रकार के प्रमुख योजनाओं का लाभ भी मिलता है। इसके तहत जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलता है।

आज के कार्यशाला में लगभग 80 से अधिक स्ट्रीट वेंडर शामिल हुए। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को सफाई किट के तहत एप्रोन, ग्लव्स, कैप एवं मास्क भी प्रदान किया गया तथा सुरक्षित तरीके से खाद्य सामग्री बेचने प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, मिशन मैनेजर नलिनी तनेजा, अमन पटले एवं एकता शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...