CG – छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश: 12 साल की स्टूडेंट ने खाया जहर, शिक्षकों ने अस्पताल में कराया भर्ती, परिवार वालों ने लापरवाही का लगाया आरोप

छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक छात्रा ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास की है। छात्रा की उम्र 12 साल है और वो जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आनन-फानन मे छात्रावास के शिक्षकों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बता दें, परिजनों ने छात्रावास के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लेकिन परिजन कैमरे पर बोलने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला बोडला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है।

Exit mobile version