भिलाई में NEET की परीक्षा से पहले छात्र ने की खुदकुशी; फांसी लगाकर दे दी जान… पुलिस कर रही जांच

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई के नेवई क्षेत्र से आ रही है। जहाँ नीट की परीक्षा की तैयारी करने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। नेवई पुलिस के अनुसार प्रगति नगर नेवई निवासी प्रभात कुमार निषाद मूलत: बेरला बेमेतरा का रहने वाला है।

मृतक नीट की परीक्षा की तैयारी करने नेवई के किराए का मकान लेकर भिलाई में वर्ष 2022 से निवास कर रहा था। रविवार को नीट का परीक्षा होना है। लेकिन प्रभात ने मकान में फांसी लगाकर खुखुशी कर ली। मृतक का पिता कमलेश निषाद शिक्षक है। प्रभात के मौत की खबर सुनकर परिजन तुरंत भिलाई पहुंचे। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल से सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिल पाई है। नेवई पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...