10वीं के छात्र को ट्रक ने रौंदा: ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था छात्र…दुर्ग पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

भिलाई। घर से ट्यूशन जाने के लिए निकले स्कूली छात्र को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जामुल पुलिस ने बताया कि ईडब्लूएस 15/36 ढंचा भवन कुरुद निवासी सीबीन कोसी 16 वर्ष घर से मंगलवार की दोपहर को ट्यूशन जाने के लिए निकला था।

भगवा चौक जामुल के पास अज्ञात ट्रक चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छात्र को चपेट में लिया। घटना में गंभीर रुप से घायल सीबीन कोसी को राम नगर सुपेला स्थित बीएम शाह अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। जहां उपचार के बाद दम तोड़ दिया। सीबीन के अब एक भाई व बहन है। मृतक कैलाश नगर स्थित एमबीव्हीपी में कक्षा 10 वीं का छात्र था। छात्र को ठोकर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...