मरोदा डैम में डूबा छात्र: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे लड़के, नहाते वक्त डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भिलाई। शहर के मरोदा डैम में एक छात्र डूब गया है। उसकी तलाश जारी है। 8 से 10 लड़के पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से एक छात्र डूब गया है। जिसकी खोजबीन जारी है। उतई पुलिस की टीम मौके पर है। जो रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
उतई पुलिस ने बताया कि, सेक्टर-10 निवासी गितांश पिता दीपक हिरवानी अपने दोस्तों के साथ मरोदा डैम गया थ। 8 से 10 लड़के पिकनिक एंजॉए क रहे थे। तभी 16 वर्षीय गितांश मरोदा डैम में उतर गया। कपड़े किनारे पर ही रखा हुआ है। वह डूब गया है। अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के हड़बड़ा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है। लेकिन नजर आया। शाम 4.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर है। खबर लिखे जाने तक कुछ भी पता नहीं चला है। बता दें कि पिता दीपक हिरवानी बीएसपी कर्मी है। गितांश दो बहनों का भाई है।

Exit mobile version