CG – स्कूल में फायरिंग: वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छात्रा को एयर गन से मारी गोली… तीन आरोपी गिरफ्तार… पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम खैरा स्थित शासकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान एयर गन से फायरिंग हुई थी। इस हमले एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में तीन आरोपियों को करहीबाजार पुलिस ने दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 को शाम लगभग 4 बजे ग्राम खैरा स्थित शासकीय स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास मौजूद एक छात्रा के पैर में अचानक गोली लगने जैसी चोट आई। जांच में सामने आया कि यह चोट एयर गन से निकले छर्रे के कारण हुई थी। घटना में छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि अज्ञात आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से एयर गन से फायरिंग की गई थी। एयर गन से निकले छर्रे छात्रा के पैर में जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करहीबाजार चौकी में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत धारा 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में करहीबाजार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर प्रकरण में संलिप्त तीनों आरोपियों को घटना के मात्र दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने एयर गन से फायरिंग कर छात्रा को गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयर गन से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में संलिप्त तीनों आरोपियों को दिनांक 25 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

देवनाथ जायसवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण

तेजराम जायसवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण

मुरलीधर ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन में गड़ा खजाना बताकर बेचते थे नकली सोना,...

दुर्ग। जमीन में गड़ा हुआ खजाना और हंडे में मिले सोने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश...

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

48 गांव अब भी अंधेरे में: बिजली की मांग...

CG गरियाबंद में अनोखी पहल: वर्षों से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों की भावुक अपील, बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र होने से अटका विद्युतीकरण गरियाबंद। जिले के राजा...

CG: बाइक खड़ी करने के विवाद में बुजुर्ग दंपती...

CG सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस...