- 10वीं का छात्र था मृतक
- मृतक गीतांश हिरवानी का शव डैम से मिला
- कल 17 नवंबर को दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने
- गीतांश पानी में उतर गया है और डूब गया
- डर के कारण बाकी साथियों ने घरवालों को देर से दी सूचना
- कल से एसडीआरएफ और पुलिस कर रही थी खोजबीन
- आज सुबह मिली है लाश
भिलाई के के मरोदा डैम में एक छात्र डूब गया है। उसकी तलाश आज सुबह तक जारी रही। 8 से 10 लड़के पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से एक छात्र डूब गया। उतई पुलिस ने बताया कि, सेक्टर-10 निवासी गितांश पिता दीपक हिरवानी अपने दोस्तों के साथ मरोदा डैम गया था। 8 से 10 लड़के पिकनिक एंजॉए क रहे थे। तभी 16 वर्षीय गितांश मरोदा डैम में उतर गया। कपड़े किनारे पर ही रखा हुआ है। वह डूब गया। गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के हड़बड़ा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है। लेकिन नजर आया। शाम 4.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि, गीतांश सेक्टर-10 स्कूल का छात्र था। वह दो बहनों का अकेला भाई था। पिता बीएसपी कर्मी है। मौत की खबर से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मरोदा डैम में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत: सुबह-सुबह SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, गहराई में मिली लाश…सेक्टर-10 स्कूल का छात्र था गीतांश हिरवानी
