छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर चला सुदर्शन चक्र: जांजगीर-चांपा में एक ही रात में रेत माफियों का खेल खत्म… 50 से अधिक ट्रैक्टर-टिप्पर और JCB जब्त

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में लगता अवैध रेत खनन के मामले सामने आ रहे है। इसके साथ ही कई जिलों में रेत माफियों का गुंडागर्दी भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन भी इनके खिलाफ लगातार एक्शन ले रहा है। राजनांदगांव और बिलासपुर के बाद जांजगीर-चांपा में एक ही रात में रेत माफिया का चीरहरण किया गया। एक साथ 50 से अधिक ट्रैक्टर-टिप्पर और JCB जब्त कर अवैध खनन के खिलाफ सख्त मैसेज दिया गया है। CM विष्णु के शासन में प्रशासन और पुलिस की त्रिशूलनुमा कार्रवाई से अवैध खनन के कुरुक्षेत्र कांप उठे है।

  • जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा छापेमार कार्यवाही।
  • छापेमार कार्यवाही में 10 घंटे के भीतर जिले के अलग अलग जगहों से कुल 87 वाहनों को अवैध रेत उत्खनन, परिवहन करते हुए पकड़ने में मिली सफलता।
  • जिसमें 77 ट्रेक्टर, 09 हाईवा एवं 01 जेसीबी वाहन को किया है जप्त।
  • कार्यवाही के दौरान थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भादा में 4200 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण करना पाए जाने से, भंडारण के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई है।
  • अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिले में 09 टीमें गठित कर अलग अलग जगहों पर तैनात किया गया था।
  • जिले के सीमाओं जिसमें कोरबा, शक्ति, बलौदा बाजार, बिलासपुर बार्डर तरफ नाकेबंदी कर की गई कड़ी कार्यवाही।
  • गठित टीमों में जिले के SDM/तहसीलदार, न्याब तहसीलदार/थाना प्रभारियों एवं खनिज विभाग टीम की संयुक्त कार्यवाही।
  • अवैध रेत उत्खनन के मामले में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन, 1957 की धारा 21 (5) के तहत कार्यवाही की जा रही है।
  • मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन दोनों मिलकर जिले में संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग जगहों से हाईवा/ट्रेक्टर वाहनों को अवैध रेती परिवहन करते पायें जाने पर जप्त किया जाकर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।
  • उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले के पुलिस, राजस्व, खनिज विभाग के टीम के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...