DRM के सामने दुर्ग के युवक ने की खुदकुशी: स्पेशल ट्रेन से विजिट कर लौट रहे थे DRM, ट्रेन के आगे कूद गया युवक, शरीर के हो गए टुकड़े-टुकड़े

  • शव को मरच्यूरी में रखा गया है
  • रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच

भिलाई/बालोद। दुर्ग जिले के रहने वाले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यह ट्रेन सामान्य ट्रेन नहीं थी। विशेष ट्रेन थी, जिसे डीआरएम का सेलून भी कहा जाता है। जो विशेष मौके पर निकाला जाता है। घटना शुक्रवार शाम 6.35 के आसपास की बताई जा रही है।

  • बालोद शहर के पाररास रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात अधेड़ ने डीआरएम की स्पेशल ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
  • घटना के बाद रेलवे पुलिस के द्वारा शव को बालोद मरच्यूरी में लाकर रखा गया।
  • रेलवे पुलिस के अनुसार डीआरएम अंतागढ़ की ओर से निरीक्षण कर लौट रहे थे।
  • इसी दौरान उनकी स्पेशल ट्रेन के आगे एक अधेड़ ने कूद गया।
  • इस घटना में उनके शरीर के कई हिस्से कट गए। घटना की जानकारी जब डीआरएम को दी गई तो वे काफी देर तक बालोद स्टेशन में मृतक की जानकारी लेने रुके रहे।
  • मौत की पुष्टि होने के बाद रायपुर के लिए रवाना हुए।
  • मृतक के पास से मिले आधार कार्ड में दुर्ग घुघसिडीह निवासी हीरालाल बघेल का नाम लिखा हुआ है।
  • हालांकि देर रात तक शव का शिनाख्त किसी ने नहीं किया।
  • आत्महत्या करने का कारण भी अभी अज्ञात है।
  • फिर हाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...