CG – गेम की लत के चलते सुसाइड: दिनभर गेम खेलता था बेटा, मां ने छीना मोबाइल तो नाराज बच्चे ने लगा ली फांसी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल गेम की लत के चलते 16 वर्षीय बालक ने फांसी लगा कर जान दे दी। दिन भर मोबाइल में गेम खेलने से परेशान होकर छात्र की मां ने उससे मोबाइल छीन लिया था। जिससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने इसकी जानकारी शुक्रवार देर रात पुलिस को दी है। बेटे को फंदे पर झूलते देखकर परिजन उसे आनन-फानन में उतार कर अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, शुभम विहार बापजी रेसीडेंसी कॉलोनी निवासी युवराज सिंह (16 साल) स्कूली छात्र था। वह पढ़ाई में होनहार था। इसके साथ ही वह मोबाइल लेकर गेम खेलने का आदी हो गया था। गुरुवार को उसने अपने घर के कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

जानकारी होने पर घबराए परिजन ने आनन-फानन में फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए मंगला स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को इस घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को मिली।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि युवराज मोबाइल में गेम खेलते रहता था। गुरुवार को उसकी मां ने नाराज होकर उससे मोबाइल छीन लिया। इससे दुखी होकर वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में गए तब वह फंदे पर झूल रहा था। उसे देखकर परिजन के होश उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि मां के मोबाइल छीनने से दुखी होकर उसने इस तरह से आत्मघाती कदम उठाया होगा।

पुलिस ने कमरे को किया सील, परिजन से होगी पूछताछ
TI परिवेश तिवारी ने बताया कि किशोर की मां से शुरूआती पूछताछ में मोबाइल छीनने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इससे दुखी होकर छात्र ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। शनिवार को घटनास्थल की जांच कर परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...