“सर, मेरे बच्चे की सर्जरी हैदराबाद में होगी, बहुत गरीब परिवार से हूं, मदद करें”… एक ट्वीट पर मासूम सिद्धार्थ को मिली CM बघेल से तत्काल मदद… दिल की बीमारी का इलाज कराएगी सरकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संवेदनशीलता आज उस वक्त एक बार फिर से देखने और सुनने को मिली, जब उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक गरीब पिता की फरियाद पर दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित 4 माह के उनके बेटे सिद्धार्थ का छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इलाज कराए जाने की पहल की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रबंध के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर सिद्धार्थ के पिता रतनलाल यादव ने लिखा कि ‘सर मेरा बच्चा महज चार माह का है और दिल की बीमारी से पीड़ित है। बच्चे की सर्जरी हैदराबाद में होगी। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं सर कृपा कर मेरी मदद करें। मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर जैसे ही यह सूचना मिली मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ के पिता को तुरंत ट्वीटर पर जवाब दिया कि बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ सरकार की है। आप निश्चित रहें। वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित हो इसके लिए हम सब प्रतिबद्ध है।


रतनलाल यादव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के गांव गबोद के रहने वाले है। रतनलाल के बेटे सिद्धार्थ को दिल की बीमारी की वजह से जिला चिकित्सालय में हाल ही में भर्ती कराया गया था। वह अपने बेटे के इलाज के लिए नया रायपुर स्थित श्री सत्य सांई हास्पीटल भी ले जा चुके है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिद्धार्थ के चेकअप के बाद उन्हें बेटे के दिल का ऑपरेशन हैदराबाद में कराये जाने की सलाह दी है। रतनलाल यादव आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते है। बेटे के इलाज के लिए बेबस रतनलाल ने अंततः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटे की गंभीर स्थिति और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद का आग्रह किया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्वीट संदेश भेज कर उन्हें आश्वस्त किया कि सिद्धार्थ के इलाज को लेकर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रतनलाल यादव ने मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशीलता और उनकी पहल पर खुशी जाहिर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक परिवार की मुखिया की तरह आगे बढ़कर मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का अपने और अपने परिवार की ओर से कोटिशः आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भूपेश बघेल ने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले में कांग्रेस ने प्रारंभिक...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...