CG – अस्पताल में सुसाइड: बेड के चादर को फंदा बनाकर मरीज ने की आत्महत्या… कई दिनों से चल रहा था इलाज… दोनों किडनी ख़राब होने की वजह से था परेशान

बेड के चादर को फंदा बनाकर मरीज ने की आत्महत्या, कई दिनों से चल रहा था इलाज

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर आ रहीं है। यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मरीज ने हॉस्पिटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की जिसने सुसाइड किया है वो मरीज कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था। आज सुबह को ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला अंबिकापुर के होली क्रास हॉस्पीटल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना इलाके में स्थित होली क्रास हॉस्पीटल में एक मरीज को पिछले दिनों गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों की जांच में मालूम चला कि मरीज का दोनों किडनी खराब हो गया है। मरीज की परेशानी लगातार बढ़ रही थी। आज अचानक से मरीज ने हॉस्पिटल के शौचालय के समीप लोहे की ग्रिल में फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक मरीज ने अस्पताल के चादर को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक मरीज का इलाज चल रहा था, उसकी दोनों किडनी खराब थी। इस मामले में अब जांच शुरू हो गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...