धारदार चाकू से लोगों में दहशत फैलाने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक; सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… भेजा जेल

भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू से लोगों के मन में दहशत पैदा करने वाले बदमाश को पकड़ा है। दरहसल मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष चैक प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार नारियल काटने का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। आपको बता दें दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग द्वारा आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।

पुलिस को जैसे इस मामले की सूचना मिली सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर सुभाष चैक प्रियदर्शिनी परिसर से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का नारियल काटने का धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी की पहचान रवि चैहान, पिता स्व. राजेन्द्र सिंह चैहान, उम्र 36 साल, निवासी सिविल लाईन सांई मंदिर के पास दुर्ग के रूप में हुई।

आरोपी रवि चौहान के खिलाफ धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरी. प्रमोद सिन्हा, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. सुरेन्द्र पटेल, रवि साव एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...