दुर्ग में सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन का सख्ती से पालन : नगर निगम ने शहर में बनाए 60 डॉग फीडिंग सेंटर, ABC सेंटर में नसबंदी से लेकर एंटी-रेबीज तक हर सुविधा

दुर्ग। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नगर निगम ने शहर में कुल 60 डॉग फ़ीडिंग सेंटरों का निर्माण पूरा कर लिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार ये सभी केंद्र निर्धारित समय-सीमा से पहले ही तैयार कर लिए गए, जिससे सड़क पर रहने वाले कुत्तों को नियमित भोजन और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके।

इन सेंटरों में खाने और पानी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएँ की गई हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कई स्थानों पर लोग भी आगे आकर इन केंद्रों पर स्वच्छ भोजन डाल रहे हैं और निगम की पहल को सहयोग दे रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पशुओं की सुरक्षा और नियंत्रण के लिए दिए गए निर्देशों के अनुरूप नगर निगम ने ABC (Animal Birth Control) सेंटर भी सक्रिय कर दिया है। यहाँ कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन की पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ टीम नियमित रूप से कुत्तों को पकड़कर सेंटर में लाती है, जहाँ मेडिकल प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ा जाता है।

नगर निगम आयुक्त अग्रवाल का कहना है कि शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या को मानवीय तरीके से नियंत्रित करना आवश्यक है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं के प्रति संवेदनशीलता भी बनी रहे। इसी उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने यह भी बताया कि आने वाले समय में डॉग फ़ीडिंग सेंटरों की मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाएगा तथा लोगों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे निर्धारित स्थानों पर ही भोजन डालें, जिससे शहर में स्वच्छता बनी रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...