विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को दो माह में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं. उनके लिए खाली शिक्षकों के पदों को लेकर राज्य को फटकार लगाई है, साथ में पूछा है कि दिव्यांग छात्रों की शिक्षा पर लापरवाही क्यो हो रही है? कोर्ट ने इन बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है. अदालत ने साफ किया कि समावेशी शिक्षा व्यवस्था में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी. मामले की अगली समीक्षा जुलाई 2026 को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया दो माह के भीतर पूटी करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिलना चाहिए. राज्य शासन को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा गया है. अनुपालन रिपोर्ट भी न्यायालय में पेश करनी होगी.

यह आदेश “राजनीश कुमार पांडेय एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य” मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया. अदालत ने विशेष बच्चों की शिक्षा को संवैधानिक जिम्मेदारी बताया. न्यायालय ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए पयप्ति शिक्षक उपलब्ध होना जरूरी है. याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य में बड़ी संख्या में पद खाली हैं. साथ ही कई योग्य शिक्षक वर्षों से संविदा और मानदेय पर काम कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...